Breaking News

भाजपा शासन में महिला सशक्तिकरण के कार्य- भूपेन्द्र चौधरी

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अयोध्या में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे है।

अंत्योदय पर भाजपा का अमल- भूपेन्द्र सिंह चौधरी

जिसका परिणाम है कि आज नारी शक्ति देश की प्रगति को तीव्र गति से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प के तहत सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक उन्नति को रखा। जबकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा निर्मित भयमुक्त वातावरण से मां, बहिन, बेटियों की प्रतिभा को नए पंख मिले है। आज देश व प्रदेश के बदले वातावरण में मातृशक्ति अवसरों को परिणाम में परिवर्तित करके प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही है।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने जन-जन के मर्म को स्पर्श किया है और तभी देश के लिंगानुपात में साकारात्मक सुधार हुआ है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने किया। जबकि समापन सत्र महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने संबोधित किया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया । चार सत्रों में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति बैठक में महिला मोर्चा के आगामी कार्य योजना को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य द्वारा पटल पर रखा गया।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा की मोदी सरकार व योगी साकार की जनकल्याणकरी नीतियों तथा भाजपा की विचारधारा को देश की आधी आबादी तक पहुंचाने का माध्यम सिर्फ महिला मोर्चा है। माताओं, बहिनों से सतत संवाद व संपर्क से महीला मोर्चा हर घर के हर चूल्हे तक सबका साथ-सबका विकास की नीति को परोसने का काम कर सकती है।

उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की विजय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के ऐजेंडे में महिलाओं का कभी भी कोई स्थान नहीं रहा। उन्होने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने 1 लाख से अधिक महिलाओं को सरकारी नौकरी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1 करोड़ 47 लाख गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से 1 लाख 52 हजार कन्याओं का विवाह अनुदान, 1535 थानों में महिला हेल्पडेस्क की स्थापना जैसे निर्णयों ने मिशन शक्ति की परिकल्पना को सकार करते हुए प्रदेश में महिला कल्याण के कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की राजनीति को बदलने का काम किया है।

भाजपा सरकारों में महिला सशक्तिकरण के लिए किए काम- धर्मपाल सिंह

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को आवाह्न किया की वह बूथ स्तर तक मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकरी कार्यां को जन-जन तक पहुंचाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व विजय सुनिश्चित करने के लिए तय योजना रचना के अनुसार कार्य करें।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि महिला शक्ति महाशक्ति है। भाजपा की नीतियों में महिला सशक्तिकरण हमेशा से बड़ा मुद्दा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा वंशवाद, परिवारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है। यह वह पार्टी है जो लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती है। महिलाओं की स्वतंत्रता विकास और सुरक्षा भाजपा का ध्येय है। उन्होंने कहा आज संसद में सबसे अधिक महिला सांसद भारतीय जनता पार्टी की है।

देश की पहली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा भाजपा के लिए हमेशा से प्राथमिकता में रहा है, इसीलिए वर्षों से कुप्रथा का शिकार अल्पसंख्यक महिलाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया। उन्होंने कहा आज राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व है, जिनके नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए गए कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने-अपने बूथ पर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क करते हुए लोगों को जोड़ने का काम करती है तो आगामी चुनावों में हमारी जीत सुनिश्चित ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक होगी।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद गीता शाक्य ने महिला मोर्चा की कार्ययोजना विस्तार से पटल पर रखते हुए कहा कि बूथ विजय अभियान, बूथ समिति सत्यापन, पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य तथा हर बूथ पर आगामी समय में होने वाले सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा को विशेष भागीदारी करनी होगी। महिला शक्ति सम्मान समारोह, सेल्फी विद लाभार्थी ,घर-घर सम्पर्क, स्वयं सहायता समूह से सम्पर्क, प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान जैसे कार्यो के साथ ही संगठन के द्वारा चलाये जा रहे सभी अभियानों एवं कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की पूर्ण भागीदारी रहेगी।

गीता शाक्य ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ ही भारत को आगे बढ़ना है। हम सभी 125 करोड़ देशवासियों को मिलकर एक विश्वास रखते हुए मिलकर एक साथ आगे बढ़ेंगे और हमसब के प्रयास से हम एक नया सुपर पावर इंडिया बनाने में सफल होंगे। महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी वा उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक राजनैतिक प्रस्ताव महिलाओं के सम्मुख प्रस्तुत किया । इस अवसर पर सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह व सांसद राज्यसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगीता यादव मौजूद रही।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...