Breaking News

Bigg Boss OTT : आकांक्षा पुरी को जाद हदीद ने किया Kiss, देख उड़े फैस के होश

बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन काफी सुर्खियों में है। शो के शुरुआत से ही इसकी और कंटेस्टेंट्स की खूब चर्चा हो रही है और इसी बीच हाल ही में जाद हदीद और आकांक्षा पुरी के किस सीन ने और बवाल मचा दिया है।

दरअसल, गुरुवार को टास्कमास्टर ने नया टास्क अनाउंस किया जिसमें घरवालों को 2 टीम में डिवाइड किया गया। दोनों टीम को एक-दूसरे को मुश्किल टास्क देना होगा। टीम ए में थे पूजा भट्ट, फलक नाज, अविनाश सचदेव, साइरस और बेबिका। वहीं टीम बी में थे अभिषेक मलहान, आकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, जद हदीद और जिया शंकर। टीम ए से अविनाश फिर आकांक्षा और जाद को टास्क देते हैं कि उन्हें एक-दूसरे को फ्रेंच किस करना होगा। आकांक्षा ज्यादा समय ना बर्बाद करके तुरंत जाद को किस करने लग जाती हैं। सभी लोग हैरान हो जाते हैं।

दोनों 30 सेकेंड तक किस करते हैं। पूजा भट्ट दोनों को कहती हैं कि अरे अब बस हो गया। लेकिन दोनों फिर भी एक-दूसरे को किस करते हैं। इसके बाद दोनों हटते हैं और सभी हंसते हैं। उस वक्त टास्क को एंजॉय करने के बाद जाद ने फिर आकांक्षा को लेकर ऐसा कमेंट किया कि यूजर्स उनसे नाराज हो रहे हैं। वह अविनाश के साथ मिलकर आकांक्षा को लेकर कमेंट करते हैं और हंसते हैं। हालांकि पूजा इस पर उन्हें जरूर टोकती हैं।

वैसे दोनों के किस पर यूजर्स के मिक्स रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि ये लोग शो में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। तो कोई कमेंट कर रहा है कि ये शो फैमिली देखती है लेकिन यहां ये सब हो रहा है। किसी ने कहा कि देखते हैं अब सलमान खान इस पर क्या कहेंगे। वहीं कुछ कह रहे हैं कि ये दोनों अपने परिवार को क्या मुंह दिखाएंगे।

सोशल मीडिया पर कमेंट आ रहे हैं कि इस टास्क के बाद लाइव फीड में देखा गया कि जाद, अविनाश से कहते हैं कि वह बुरी किसर हैं। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। लेकिन पूजा उन्हें टोकती हैं और ऐसा कमेंट करने से मना करती हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि जाद बहुत गलत इंसान है। आकांक्षा के पास जाकर उसे बार-बार बोलता है कि वह अच्छी किसर हैं और पीठ पीछे कमेंट कर रहा है कि वह बुरी किसर हैं।

 

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...