Breaking News

बिहार: महानंदा नदी में पलटी लोगों से भरी नाव, 5 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लापता

बिहार के कटिहार जिले की महानंदा नदी में एक नाव पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग लापता है। वहीं 28 लोगों को बचाया जा चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस नाव में करीब 80 लोग सवार थे। बरसोई के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह घटना जगन्नाथपुर घाट के पास बिहार-बंगाल की सीमा पर बृहस्पतिवार रात करीब सवा आठ बजे हुई थी। आगे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि मुकुंदपुर घाट पर पहुंचने से पहले ही नाव महानंदा नदी में डूब गई। अभी तक 5 लोगों के शव नदी से निकाले गए हैं। और 28 लोगों को बचा लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि नाव पर 80 लोग सवार थे। नाव पर यात्रियों के अलावा साइकिल और मोटरसाइकिल भी रखे गए थे। सवार सभी यात्री उत्तरी दिनाजपुर में बैच उत्सव देखने जा रहे थे।

घटना के बारे में मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक रजारिया ने बताया कि सरकारी आंकड़े के मुताबिक दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना गुरुवार शाम को हुई। उत्तरी दिनाजपुर के चंचल थाना इलाके में जगन्नाथपुर से नाव रवाना हुई थी। नाव पर कई लोग सवार थे, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। रेस्क्यू का काम जारी है बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...