Breaking News

झूठे विज्ञापनों और आंकड़ों से जनता को गुमराह कर रही भाजपा : अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा का दुस्साहस तो देखिए, बिना कोई काम किये चार साल से अधिक कार्यकाल के बाद जनता से आशीर्वाद मांगना चाहती है। यह सुनियोजित तरीके से जनता को धोखा देने का षडयंत्र है। सत्ता में रहकर जनता की उपेक्षा करने वाली भाजपा चुनाव निकट आते ही अब उन्हीं से आशीर्वाद की उम्मीद रख रही है। बीजेपी की प्रवृत्ति हास्यास्पद नहीं तो क्या है?

भाजपा को सच्चाई का सामना करना सीखना चाहिये। भ्रामक विज्ञापनों और झूठे आंकड़ों से भाजपा जनता को गुमराह करने में कभी भी सफल नहीं हो सकती है। उत्तर प्रदेश के मतदाता जागरूक हैं। उनका निर्णय समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। भाजपा सरकार में जो दुःख राज्य की जनता ने देख लिये है। उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। अब और कष्ट झेलने के लिए जनता तैयार नहीं है।


2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डाॅ. संजय सिंह चैहान के संयोजन में “भाजपा हटाओं-प्रदेश बचाओं” जनवादी जनक्रान्ति यात्रा को आज बलिया में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

महान दल ने ठाना है सपा सरकार बनाना है- का लक्ष्य लिये महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के नेतृत्व में आज शुरू हुयी जनाक्रोश यात्रा को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जनक्रांति और जनाक्रोश यात्रा को जनता द्वारा मिल रहे सहयोग एवं समर्थन से प्रदेश में बदलाव के स्पष्ट संकेत दिखने लगे हैं। भाजपा की कुनीतियों से आम आदमी त्रस्त है। कोरोना संकटकाल में लोगों की मौत की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार के झूठे वायदों की सच्चाई जान गयी है। इसलिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को जनता ने नकार दिया है। प्रदेश में जंगलराज लाने वाली भाजपा का पतन शुरू हो गया है। जनता समाजवादी सरकार लाने के लिए उत्साहित है।

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...