Breaking News

आरोपियों की गिरफ्तारी पर BJP का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक को बताया आतंकवादियों का गढ़

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने साजिश के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को तोड़ मरोड़ कर पेश करने के लिए भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर हमला बोला है।

कर्नाटक सरकार पर भाजपा का हमला
बंगलूरू में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव अश्वथ नारायण गौड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जांच टीमों का ध्यान भटकाने वाले बयान दिए थे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने इस घटना को व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम बताया। मंगलूरू में कुकर बम विस्फोट मामले में भी कांग्रेस ने कुछ ऐसा ही बयान दिया था। इस मामले में उन्होंने आरोपी को मासूम कहा। गौड़ा ने आगे कहा कि कांग्रेस को जनता की बिलकुल भी चिंता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि जब रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में शिवमोगा के तीर्थहल्ली से भाजपा कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए ले जाया गया, तब कांग्रेस ने मामले को इस तरह से पेश किया जैसे की इस विस्फोट में भाजपा का हाथ था।

कर्नाटक आतंकवादियों का गढ़: अश्वथ नारायण गौड़ा
गौड़ा ने आगे कहा, “कर्नाटक आतंकवादी गतिविधियों का गढ़ बन रहा है। आतंकवादियों को इंडी गठबंधन शासित राज्यों में सुरक्षित ठिकाना मिल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर को राष्ट्रीय सुरक्षा पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की साझेदारी पर जवाब देना चाहिए।”

About News Desk (P)

Check Also

नवनियुक्त नेवी चीफ ने पदभार संभालते ही मां के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, भावुक हो गए वहां मौजूद अधिकारी

नई दिल्ली:  एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण ...