Breaking News

भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह ने भरा पर्चा,दिनेश शर्मा ने कहा-यहां परिवर्तन की आंधी

रायबरेली। भाजपा उम्मीदवार व एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने आज रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल हुए।करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता सुपर मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एकत्र हुये। वहां से जुलूस के रुप में करीब सवा एक बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुँचे जहां भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

दिनेश सिंह का मुकाबला कांग्रेस की

नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि यहां जनता भाजपा के समर्थन में आयी है। यहाँ की जनता ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो उनके साथ जुड़ा रहे और बराबर मिल सके। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी कभी कभी रायबरेली आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार अपने लाभ के लिए चुनाव लड़ता है। जबकि भाजपा प्रत्याशी जनता की सेवा के लिये चुनाव लड़ रहे है।आज पूरा रायबरेली जिस प्रकार से सड़कों पर आ गया, ये परिवर्तन की आंधी है। इस बार मोदी लहर नहीं, यहां पर विपक्षियों के ऊपर मोदी जी का ये कहर है।इस बीच भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार राजतंत्र का अनुसरण करता है।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा नामांकन में हुए शामिल

सोनिया गांधी का अब रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कुछ लेना देना नही रह गया। सारा दारोमदार उनकी पुत्री ने ले रक्खा  है और वह भी सन 2014 के बाद 2017 में आई फिर 2019 में आई अब 2022 में आएंगी। दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि जो राजनेता एसी में रहते है।  एसी गाड़ी से ऱोडशो करते है उसे जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अबकी बार मोदी की लहर ही नही बल्कि उनका कहर है। भाजपा रायबरेली अमेठी में भी जीत रही है। जनता ही कांग्रेस को जवाब देगी।

रिपोर्ट-रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...