Breaking News

भाजपा समाज में ज़हर घोल रही : Akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा और मुरादाबाद में महागठबंधन के प्रत्याशी कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव एवं डाॅ0 एस.टी. हसन के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।

महागठबंधन के बाद राजनैतिक दलों की भाषा बदली

अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण में जो वोट पड़े है उसकी आवाज अभी तक सुनायी पड़ रही है। यह गठबंधन के पक्ष में है। महागठबंधन के बाद बहुत सारे राजनैतिक दलों की भाषा बदल गयी। अगर दो दलों का गठबंधन महामिलावट हैं तो 38 दलों का भाजपा का गठबंधन कैसा होगा? हमारा गठबंधन महापरिवर्तन लायेगा। सामाजिक न्याय के साथ आजादी दिलाने का काम यह गठबंधन करेगा। यह गठबंधन राजनैतिक रास्ता बनाने एवं लोकतंत्र को मजबूत करने का काम कर रहा है।

भाजपा के दो करोड़ नौकरी देने का वादा झूठा साबित

श्री यादव ने कहा कि किसानों के पैदावार की लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। किसानों की आय दोगुना होने का वादा हवाहवाई साबित हुआ,अच्छे दिन नहीं आये। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। भाजपा के दो करोड़ नौकरी देने का वादा झूठा साबित हुआ। नौजवानों के रोजगार मांगने पर प्रधानमंत्री जी ने उन्हें पकौड़ा बनाने का प्रस्ताव दिया है। भाजपा सरकार में नौकरियों की चोरी हो गयी, किसानों के खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी हो गयी। जीएसटी से छोटे व्यापारी बेहाल हैं, नोटबंदी, कालाधन, भ्रष्टाचार खत्म होने की बात झूठी साबित हो गयी। गरीबी, बेरोजगारी, बीमारी के आंकड़ों में हम आगे हो गये है। गरीब अपना इलाज नहीं करा पा रहा है।

देश की सीमाओं की रक्षा भाजपा नहीं जांबाज फौजी कर रहे

भाजपा की संस्कृति नफरत फैलाने की रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा था कि गंभीर धाराओं के लोग जेल जायेंगे जबकि स्थिति इसके उलट है। शिक्षामित्रों को भाजपा सरकार ने लाठियों से पिटवाकर अपमानित करने का काम किया है। शिक्षामित्रों को सम्मान और समायोजन समाजवादी लोग ही दे सकते हैं। महागठबंधन इस सरकार को गिरायेगा। भाजपा समाज में ज़हर घोल रही है। भाजपा देश को बर्बाद करना चाहती है,इसलिए दोबारा सरकार बनाना चाहती है। हम राष्ट्रहित में नयी सरकार और नया प्रधानमंत्री बनाना चाहते है। देश की सीमाओं की रक्षा भाजपा नहीं जांबाज फौजी ही कर रहे है। जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है।

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 18 अप्रैल 2019 (गुरुवार) को पूर्वाह्न करीब 1ः20 बजे आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव ग्राम बैठौली तिराहा मैदान के दक्षिण बाग में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

बिजली कर्मचारियों के 72 घंटे के हड़ताल के कारण अयोध्या के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों प्रभावित

उत्तर प्रदेश में बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई से ...