Breaking News

मजदूर किसान और गरीब विरोधी है भाजपा सरकार: जिलाध्यक्ष

रायबरेली। समाजवादी पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में शनिवार को जनपद के कई स्थानों में किसान यात्रा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में किसान एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता किया। लालगंज के गहिरी एवं सलोन के पोठई गांव में किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, छात्र, नौजवान एवं मजदूर विरोधी है। वर्तमान समय में सरकारी तौल केन्द्रों पर अव्यवस्था है। किसान की उपज धान की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है, जहां सपा सरकार में एक ब्लॉक में 10-10 और तौल केंद्र हुआ करते थे। आज भाजपा के राज में एक तो कहीं एक भी नहीं है।
केंद्रों में बोरे उपलब्ध नहीं है। किसान मजबूर होकर निजी आढ़तियों को अपनी उपज बेंचने को मजबूर है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है और उन्हीं का धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के किसान विरोधी कानून का हम विरोध करते रहेंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य ने कहा कि वर्तमान में तानाशाही एवं बदले की भावनाओं से सरकार कार्य कर रही है। किसानों-गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है।
जिला पंचायत सदस्य चंद्र राज पटेल ने कहा कि खेती किसानी चौपट हो गई है। छोटे किसान भुखमरी की कगार पर हैं, उनके ऊपर कर्ज चढ़ता जा रहा है। किसानों के समर्थन में हमें डटकर खड़े रहना है। गोष्ठियों को संतराम यादव, निर्मल अरविंद चौधरी, महेश यादव, रामनारायण, राम बहादुर पासी, शिवकरल चौधरी, धर्मपाल, वंशराज यादव, अमित यादव, डॉक्टर संतलाल, सहजराम आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अमित यादव, पूर्णमासी चौधरी, शिवपाल सिंह, अशोक आचार्य, शिवलाल प्रधान, देशराज यादव, अमृतलाल, रमेश मौर्य आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...