Breaking News

झूठे आंकड़ेबाजी पेश कर रही भाजपा सरकार, इसका पर्दाफाश करेगी रालोद : रामाशीष राय 

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गयी जिसमें लखनऊ जनपद के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की सदस्यता और स्थानीय निकाय चुनावों के सन्दर्भ में अपने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि संगठन और सदस्यता को प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाया जायेगा। सरकार की झूठी आंकडेबाजी का पर्दाफाश करते हुये आम जनमानस में राष्ट्रीय लोकदल और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों को प्रचारित और प्रसारित किया जायेगा। जनता के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के विचारों को प्रस्तुत करते हुये बेरोजगारों और युवाओं को राष्ट्रीय नेतृत्व की नई सोच नई ऊर्जा के साथ जोड़ा जायेगा ताकि नया उत्तर प्रदेश बनाने में सफलता मिल सके।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, टीम आरएलडी.के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव आरिफ महमूद, युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अम्बुज पटेल के साथ साथ आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, विश्वेश नाथ मिश्रा, अंकुर सक्सेना, बीएल प्रेमी, प्रमोद पटेल, महेश पाल धनगर, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, रणविजय मौर्य, सुमित सिंह, संतोष यादव, शफीक सिददीकी, एसके श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह चंदेल, सुरेश खण्डवाल, सोनू जिया, शहजाद, संगीता जायसवाल, निखिल जैन, वेदप्रकाष मिश्रा, तुलसीराम, कृष्णा राय, अर्पित राय आदि लोगों ने भी अपने विचार रखे।

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...