Breaking News

Atul Singh : BJP नेता ने चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बताई

रायबरेली। भाजपा नेता Atul Singh अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के वंशपुर, भुसाई का पुरवा, बहादुरगंज, सेमरी रनापार आदि गांवो में चौपाल व नुक्कड़ सभा कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई। श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने देश का सम्मान बढ़ाया है, सरकार गरीबों को घर देने का काम कर रही है।

Atul Singh : देश का नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा

चौपाल व नुक्कड़ सभा में BJP नेता ने बताया की सरकार द्वारा चलाये जा रहे उज्ज्वला योजना के माध्यम से हमारी मां-बहनो को धुँए से आजादी मिली है। सौभाग्य योजना से हर गरीब को बिद्युत कनेक्शन मिल रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश सरकार गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। कानून व्यवस्था में बहुत सुधार हुआ है। प्रदेश का नागरिक अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जो भी धांधली हुई है, इसकी जांच सरकार करा रही है। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी पर सरकार की नजर है, सरकार उन पर कार्यवाही करेगी। कांग्रेस ने देश को हमेशा लूटने का काम किया है। रायबरेली जिला आज भी पिछड़े जिले की सूची में है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रधान रमेश सरोज, विमलेंद्र बाजपेयी, नागेन्द्र यादव, सुनील जायसवाल, दिलीप निर्मल, हंसराज पासी, पप्पू मिश्रा, उदय सिंह,रामशंकर मौर्या,विनोद मौर्या,शिव मंगल,ओमप्रकाश यादव,राज बहादुर सिंह,मनोज प्रजापति,राकेश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...