Breaking News

पहलगाम हमले पर भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का बयान, बोले- पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से लोकप्रिय भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह (MLA Dr Rajeshwar Singh) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर घटना बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने जो इस बार किया है, अब वह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोदी सरकार लगातार एक्शन में है, पाकिस्तान के साथ हुए सभी समझौते रद्द करने के साथ ही भारत अब सख्त रुख अपनाएगा।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान की हरकतें बेहद शर्मनाक, अब भारत सख्त रुख अपनाएगा। मोदी सरकार ने इंडस वॉटर ट्रीटी और दोनों देशों के बीच व्यापार को पहले ही समाप्त कर दिया है। भारत की जल, थल और वायु सेना पूरी तरह तैयार है। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब दिया जाएगा।यदि सीमा पार जाना पड़ा, तो भारत पीछे नहीं हटेगा। पूरा देश आज एकजुट है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है।

डॉ सिंह ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले जाति और धर्म के नाम पर देश को तोड़ने की साजिशें होती थीं, लेकिन आज पूरा देश एक स्वर में कार्रवाई की मांग कर रहा है।

About reporter

Check Also

450 वर्ष पुराना है शिवलिंग, यहां औरंगजेब भी हारा; भगदड़ में हुई दो की मौत.. 46 घायल

बाराबंकी: जिले की हैदरगढ़ तहसील मुख्यालय से छह किलोमीटर दूर गोमती के तट पर मनमोहक हरियाली ...