Breaking News

Navyug Kanya Mahavidyalaya: ‘एक देश एक चुनाव’ विषययक सम्मेलन संपन्न

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र विभाग (Political Science Department) एव भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा (BJP Women’s Front) के संयुक्त तत्वावधान मे एक देश एक चुनाव विषय पर एक महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता वर्तमान सांसद बांसुरी स्वराज (MP Bansuri Swaraj) रही।

सम्मलेन को संबोधित ाकरते हुए सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि एक देश एक चुनाव के कारण समय, धन एव उर्जा की बचत की जा सकती है और देश के विकास को गति दी जा सकती है। नीतियो का क्रियान्वयन सुचारु रुप से किया जा सकता है सांसद ने सभागार मे उपस्थित प्राध्यापिकाओ, छात्राओ एव महिला मोर्चा की सदस्यो के साथ संवाद किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय, राजनीति शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डा गीताली रस्तोगी, प्रो ज्योत्सना गौतम, असिस्टेंट प्रोफेसर दीक्षा द्वारा एक देश एक चुनाव के विचार का समर्थन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय एव महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी द्वारा की गई। कार्यक्रम मे भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, महाविद्यालय की सम्मानित प्राध्यापिकाए एव छात्राए उपस्थित रही।

About reporter

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे के 23 सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई

लखनऊ (दया शंकर चौधरी)। पूर्वोत्तर रेलवे (Northeast Railway) लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, ...