Breaking News

भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा 07 अगस्त में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर करेगा आयोजित

वाराणसी: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), नरेंद्र कश्यप ने सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि बाबा काशी विश्वनाथ की पावन धरती पर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अपना तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, होटल ‘द अमाया’ करने जा रहा है। इस शिविर में केंद्र एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों व प्रदेश सरकार के मंत्रियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

भाजपा का पिछड़ा वर्ग मोर्चा 07 अगस्त में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर करेगा आयोजित

उन्होंने यह भी बताया कि 7 अगस्त 2022 को उद्घाटन सत्र के लक्ष्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राज्यसभा सांसद के द्वारा किया जाएगा उनके साथ हंसराज अहीर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भारत सरकार का प्रथम सत्र रहेगा। दितीय सत्र में अनिल राजभर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के द्वारा लिया जाएगा। वही, तीसरे सत्र में अमरपाल मौर्य प्रदेश महामंत्री के द्वारा लिया जाएगा और इसके बाद, चतुर्थ सत्र नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के द्वारा लिया जाएगा।

8 अगस्त 2022 को पंचम सत्र उत्तर प्रदेश के यशस्वी संगठन शिल्पी सुनील बंसल का मार्गदर्शन प्राप्त होगा षष्टम सत्र स्वतंत्र देव सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा सप्तम सत्र धर्मपाल मंत्री पशुधन दुग्ध विकास का मार्गदर्शन प्राप्त होगा अष्टम सत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव का मार्गदर्शन प्राप्त होगा नवम सत्र दयाशंकर सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इसी क्रम में 9 अगस्त 2022 को दशम सत्र अनूप गुप्ता एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। एकादशी सत्र भूपेंद्र चौधरी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं समापन सत्र उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आगे उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के द्वारा समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास का भी कार्य करती है, जिससे कार्यकर्ताओं की कार्य क्षमता वृद्धि के लिए साथ ही दायित्व का निर्वहन और भी बेहतर तरीके से करते हुए पार्टी एवं देश की सेवा में अपना योगदान दे सके।

प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए 2024 के लिए ओबीसी मोर्चा की तरफ से उत्तर प्रदेश में 24 की तैयारी 80 सीट हमारी के संकल्प के साथ पूरे उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में लग जाने का आवाहन प्रशिक्षण शिविर में करने वाली है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र देश में ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को लेकर देश हित में कार्य करती है।

About reporter

Check Also

टीएमयू के मीनाक्षी और यश इंजीनियरिंग फ्रेशर्स

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग संकाय-एफओई की ओर से रिद्धि-सिद्धि भवन में आयोजित फ्रेशर ...