Breaking News

हेमंत सरकार के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, बनेगी टकराव की स्थिति

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि राज्य सरकार के खिलाफ यह रांची में उलगुलान है। रांची में भाजपा अहिंसक आंदोलन करेगी। लेकिन सरकार डरी हुई है, सरकार द्वारा हिंसा कराई जा सकती है।

भाजपा का दावा है कि राज्य सरकार के खिलाफ यह आंदोलन अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन होगा। इधर, प्रशासन ने भी सचिवालय घेराव को देख तैयारी कर रखी है। प्रोजेक्ट भवन के 200 मीटर के दायरे में मंगलवार सुबह आठ से रात 11.30 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। रांची एसडीओ ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

झारखंड की यूपीए सरकार के कामकाज के खिलाफ भाजपा का सचिवालय घेराव कार्यक्रम को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गयी है। बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर तक कई रूटों में बदलाव किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे धुर्वा इलाके में 1500 फोर्स की तैनाती की गई है। इसमें झारखंड जगुआर, जिला पुलिस के अलावा रैफ के जवान शामिल हैं।

वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर जिले के सभी डीएसपी के साथ क्यूआरटी को भी लगाया गया है। डीएसपी को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्त स्थल पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है।भाजपा ने हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ आंदोलन के सिलसिले में सचिवालय घेराव को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आंदोलन को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अहिंसक तरीके से आंदोलन करेंगे, लेकिन सरकार डरी हुई है। डरी हुई सरकार हिंसया का सहारा लेगी।

 

About News Room lko

Check Also

समाजवादी युवा नेता अमरेन्द्र सिंह ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रदेश महासचिव एवं ...