लखनऊ। राजधानी में ब्लैक फंगस का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हालांकि मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। रविवार को केजीएमयू में तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह कि अब तक 472 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। जिसमें एक गंभीर मरीज को बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा।
डॉ. सुधीर सिंह बताया, ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत स्थिर है। बीते 24 घंटे में दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। इनमें एक मरीज लखनऊ व दूसरा बरेली का है। वहीं तबीयत में सुधार के बाद तीन मरीजों की छ़ुट्टी कर दी गई।