Breaking News

कांग्रेस मुक्त प्रदेश में सांकेतिक यात्रा- बृजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर जम कर हमला बोला. उन्होने इस यात्रा के नाम करण पर सवाल किया.चीन के प्रति हमदर्दी दिखाने और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया. इसके साथ ही केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण सम्बन्धी कार्यों का उल्लेख किया. कहा कि यहां की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे लोककल्याण के काम और आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढते कदमों पर भरोसा रखती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुक्त हो रहा है. जिससे राहुल गांधी घबराये हुए हैं. ऐसे में यह मात्र औपचारिक यात्रा बन कर रह गई है।

प्रवासी भारतीय सम्मान_2023 पुरस्कार, 27 लोगों का हुआ चयन

राहुल गांधी अमेठी की जनता को जोड़ कर रख नहीं सके. वह भारत जोड़ने का दम भर रहे हैं. जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत मजबूत होकर उभरा है. देश की एकता अखंडता मजबूत हुई है. हमारे सैनिक चीन के सैनिकों को मार कर भगा रहे हैं. राहुल गांधी अपने देश के सैनिकों का मनोबल गिराने वाले बयान दे रहे है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के इंटरव्यू के माध्यम से भारत एवं भारतीयता का मनोबल गिराने का प्रयास किया गया है, जो सर्वथा निंदनीय और अक्षम्य है।

राहुल गांधी ने कमल हसन को दिए इंटरव्यू में अपनी मंशा साफ कर दी है कि चीन के सामने वैसे ही समर्पण कर देना चाहिए जैसे कांग्रेस के शासन काल में होता था। क्या राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेसी शासन की तरह चीन के आगे भारत नतमस्तक हो जाए. राहुल को सेना और देश का मनोबल गिराने से बचना चाहिए. बृजेश पाठक ने कहा कि जो भारत को तोड़ने के जिम्मेदार है। जिनकी नीतियों ने समाज को तोड़ा। जिन्होंने जातिवाद, परिवारवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद को बढ़ावा दिया, वो आज भारत जोडो यात्रा पर निकले है। जिन्होंने देश में लोकतंत्र को कमजोर करने काम किया वे भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहें है।

भारतीय-ऑस्ट्रियाई: डिजिटल वितरण और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा ने घुटने टेक दिए है। देश और उत्तर प्रदेश की जनता लगातार कांग्रेस को नकार रही है। इसीलिए प्रदेश के किनारे-किनारे सांकेतिक यात्रा निकालने पर कांग्रेस मजबूर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी उत्तर प्रदेश में अपने गठबंधन/सहयोगी दलों को अपने साथ जोडे़ नहीं रख सके वे आज भारत जोडो यात्रा पर निकले है। वास्तव में ये भारत जोडो नहीं परिवार की राजनीति को बचाने की यात्रा है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली, उलमा भड़के,कहा-ये गैर मजहबी परंपरा

सहारनपुर। देवबंद में होली पर्व पर हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलने के मामले में ...