Breaking News

धर्म के मार्ग पर चलने से मन विकृतियों से दूर होता है: धर्मवीर प्रजापति

• धर्मवीर प्रजापति ने दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन ने द्वारा आयोजित दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

• कारागार मंत्री ने पर्यावरण एवं जल के संरक्षण व संवर्द्वन के लिए लोगों से की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित ऊर्दू अकादमी में दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन के द्वारा आयोजित दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह 2023 में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुये। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कारागार मंत्री ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 विभूतियों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन द्वारा ऐसी संस्थाओं को सम्मान हेतु चुना गया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।

धर्म के मार्ग पर चलने से मन विकृतियों से दूर होता है:धर्मवीर प्रजापति

श्री प्रजापति ने कहा कि दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन के द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त संस्था ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो एवं संस्थाओं का सम्मान कर समाज को प्रेरणा देने का काम किया है।

👉बीजेपी द्वारा कोई सीएम चेहरा पेश नहीं किए जाने से गहलोत का मुकाबला पीएम मोदी से

सम्मानित होने वाले सभी लोगो से समाज के अन्य लोगो को प्रेरणा लेनी चाहिए और उन्हे भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन स्वयं से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए अच्छे संस्कार से बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। समाज की सोच में सकारात्मकता आयेगी।

धर्म के मार्ग पर चलने से मन विकृतियों से दूर होता है:धर्मवीर प्रजापति

कारागार मंत्री ने कहा कि धर्म का कार्य है, दूसरों का हित करना। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी कहते है, पराहित सरिस धर्म नहिं भाई। धर्म के मार्ग पर चलने से मन विकृतियों से दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इस तरह के समाजिक कार्यो से से समाज व देश दोनो का हित होता है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण एवं जल के संरक्षण व संवर्द्वन के लिए भी लोगों से अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वतावरण एवं जल जैसे महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध हो।

धर्म के मार्ग पर चलने से मन विकृतियों से दूर होता है:धर्मवीर प्रजापति

इन्हे मिला सम्मान- वफा अब्बास, उम्मीद संस्था, दमन सेट्ठी, जया गुप्ता, अनीता वर्मा, डा रोहित अग्रवाल, पूनम जयसवाल, अंकुर अग्रवाल, राजीव अरोरा, नीरज अरोरा, दुष्यंत वाल्या, अमरूता सोनी, रिषी, डा ज्योत्सना, मंजुलिका, नीरजा नेरू, राहुल दीक्षित, रेनू मिश्रा, सीमा गुप्ता, डा सुधा, गीतिका चतुर्वेदी, अनीता चंदोक, रंजिता श्रीवास्तव, अफरीन पडानिया व रश्मि लहर को दुर्गा स्वरूपा सम्मान 2023 से नवाजा गया।

धर्म के मार्ग पर चलने से मन विकृतियों से दूर होता है:धर्मवीर प्रजापति

👉‘दिग्विजय सिंह हाजिर हों..’, कांग्रेस नेता को कोर्ट का समन, जानिए क्या है मामला ?

कार्यक्रम में सीतापुर एमएलसी पवन सिंह चौहान, लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका अपर्णा यादव, सेलेब्रेटी गेस्ट अभिनेता रॉनी शाह, सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल व कार्यक्रम की संयोजिका रागिनी श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रही।

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...