Breaking News

39 के हुए कैप्टन कूल, जानिए कैसा रहा MS धोनी का 15 साल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

महेंद्र सिंह धोनी का आज 39वां जन्मदिन है। रांची की गलियों से भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान तक धोनी ने एक लंबा सफर तय किया है। अब वह टीम में युवा खिलाड़ियों के मेंटॉर की भूमिका में अधिक नजर आ रहे हैं। उन्होंने बचपन में काफी संघर्ष किया। उनका परिवार एक कमरे के मकान में रहता था। शायद बचपन के संघर्ष से ही उनके अंदर जीत का जज्बा और धैर्य मिला।

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर 15 साल पहले शुरू किया था। पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारत को दो-दो वर्ल्ड कप दिलाने वाले और इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था।

दरअसल, पूर्व कप्तान MS धौनी को इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे कर लिये हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है।

इसके अलावा भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बना था। धोनी बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पहली सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन अगली सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पांचवें वनडे मैच में विशाखापट्टनम में 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेलकर इस खिलाड़ी ने सबकी जुबां पर एक सवाल छोड़ दिया, ‘वो लंबे बालों वाला लड़का, धोनी कौन है?’

भारत में जहां क्रिकेटरों को शीर्ष स्तर तक पहुंचने में जीवन लगा देना होता है, वहीं धोनी की प्रतिभा कुछ अलग ही थी। रांची के इस बेजोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ 2004 में सौरव गांगुली की कप्तानी में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। वो सभी फॉरमैट में मिलाकर 17266 रन बना चुके हैं। जूनियर क्रिकेट से बिहार क्रिकेट टीम, झारखंड क्रिकेट टीम से इंडिया ए टीम तक और वहां से भारतीय टीम तक का उनका सफर महज 5-6 साल में पूरा हो गया। उन्होंने 1998 में जूनियर क्रिकेट की शुरुआत की थी और 23 दिसंबर 2004 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर दिया।

38 साल के धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 खेले हैं। वो विकेट के पीछे 829 बल्लेबाजों को शिकार बना चुके हैं। अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके धोनी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप जिताया जिसके फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उनका छक्का क्रिकेट फैन्स की सुनहरी यादों में शुमार हो चुका है।महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम की कप्तानी साल 2008 में संभाली थी। जब धोनी ने टीम की कप्तानी संभाली तो उनके पास कई चुनौतियां थी। भारत ने धोनी की कप्तानी में पहली बार टेस्ट में नंबर एक बनने का स्वाद चखा।

दिसंबर 2014 में धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी, धोनी ने साल 2017 की शुरुआत में ही वनडे और टी20 कप्तानी को भी उसी अंदाज में अलविदा कहा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। वर्ल्ड कप-2019 के दौरान धोनी अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचकों के निशाने पर रहे। टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने के बाद धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया, उन्होंने इस दौरान टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताए। धोनी फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

धोनी की उपलब्धियां-

1 क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011)
1 टी-20 वर्ल्ड कप (2007)
1 चैम्पियंस ट्रॉफी (2013)
3 आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018)
2 चैम्पियंस लीग टी-20 खिताब (2010, 2014)
10,773 वनडे रन+ विकेट के पीछे 444 शिकार
4,876 टेस्ट रन + विकेट के पीछे 294 शिकार
1,617 टी-20 इंटरनेशनल रन + विकेट के पीछे 91 शिकार

टी-20 इंटरनेशनल में प्रदर्शन- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए अब तक 98 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 56 रन रहा।

वनडे इंटरनेशनल में प्रदर्शन- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए अब तक 350 वनडे मैचों में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 183 रन रहा। वनडे में धोनी के नाम 1 विकेट है और उनका बेस्ट प्रदर्शन 14 रन देकर 1 विकेट रहा है।

टेस्ट मैचों में प्रदर्शन- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए अब तक 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 224 रन रहा।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘हमें आप पर गर्व है’, प्रधानमंत्री मोदी ने गुकेश को दी बधाई, तमिलनाडु के CM ने कही यह बात

भारत के 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच ...