Breaking News

बिधूना में मना केंद्रीय समाज सेवा समिति का वार्षिकोत्सव

लोगों के संस्कारिक बनने व सामाजिक कुरीतियां मिटाने पर दिया गया जोर

बिधूना/औरैया। केंद्रीय समाज सेवा समिति का कस्बे के अछल्दा रोड स्थित कृष्णा उत्सव गार्डन में आयोजित वार्षिकोत्सव में दहेज मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियां मिटाने एवं लोगों के संस्कारिक बनने पर जोर दिया गया। इस वार्षिकोत्सव के मौके पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय समाज सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुमार यादव ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू दर्शन सिंह यादव ने केंद्रीय समाज सेवा समिति के बैनर तले सामाजिक कुरीतियां मिटाने का जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने के लिए वह समाज के बुद्धिजीवियों के साथ मिलकर निरंतर समाज में जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दहेज मृत्यु भोज बाल विवाह धूम्रपान जैसी सामाजिक बुराइयां समाज के लिए घातक हैं इन बुराइयों को मिटाने के लिए सभी को संकल्प लेने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण समूचे विश्व का संकट है आज पर्यावरण के संरक्षण के लिए पुरानी वैदिक परंपरा के तहत यज्ञ को संपन्न कराने और घातक बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां अपनाने की आवश्यकता है। इस मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह ने कहा कि सच्चा मानव वही है जो सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करें और शोषितों वंचितों दीनहीनों को गले लगा कर उनकी मदद करे।

बाबू दर्शन सिंह यादव जीवन पर्यंत सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते रहे आज सभी को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर उनके चलाए गए मिशन को कामयाब बनाने की जरूरत है। उन्होंने मृत्यु भोज दहेज जैसी कुरीतियों को सामाजिक अभिशाप बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए हवन यज्ञ करने पर बल दिया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी रामबाबू यादव केंद्रीय समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष ध्यान सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेश सिंह चौहान मुन्ना सत्यवीर शास्त्री प्रवेश स्वामी जय नारायण शास्त्री जिला पंचायत सदस्य श्री प्रकाश आछेलाल पाल पूर्व प्राचार्य डॉ अजब सिंह यादव उदयवीर सिंह यादव ओंकार सिंह यादव आदेश शास्त्री इंद्रपाल सिंह राम नरेश शास्त्री शिव सिंह के साथ ही कार्यक्रम संयोजक चौधरी चरन सिंह यादव आदि प्रमुख लोगों ने संबोधित करते हुए सामाजिक कुरीतियां मिटाने एवं बाबू स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के सामाजिक परिवर्तन के मिशन को आगे बढ़ाने का लोगों का आवाहन किया।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...