Breaking News

शारदीय नवरात्रि में रामलला के दर्शन के लिए समय में किया गया बदलाव

अयोध्या। राम लला के दर्शन के लिए समय में बदलाव किया है शारदीय नवरात्रि को लेकर आश्विन शुक्ल, प्रतिपदा तिथि तीन अक्टूबर से राम मंदिर में दर्शन की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा अनिल कुमार मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके साथ मंदिर की दिनचर्या भी परिवर्तित की गई है। ट्रस्ट ने भक्तों के दर्शन की अवधि लगभग डेढ़ घंटे कम कर दी है।

शारदीय नवरात्रि: तामसिक आदतों से दूर रहकर आध्यात्मिक उन्नति का प्रयास करें, आप के लिए नवरात्रि होगा फलदायी

शारदीय नवरात्रि में रामलला के दर्शन के लिए समय में किया गया बदलाव

अब दोपहर में एक घंटे (अपराह्न 12:30 से 1:30 बजे तक) मंदिर बंद रहेगा। सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक ही दर्शन हो सकेंगे। पहले सुबह साढ़े छह बजे से ही दर्शन प्रारंभ हो जाता था। इसके साथ रामलला की आरती का समय भी परिवर्तित किया गया है। सुबह चार बजे से होने वाली मंगला आरती अब सुबह साढ़े चार बजे से, श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे तथा शयन आरती रात दस बजे के स्थान पर 9:30 बजे से होंगी।

Please also watch this video

राम मंदिर के व्यवस्थापक व ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव के अनुसार राम मंदिर की प्रस्तावित दिनचर्या प्रातः 4:30 से 4:40 बजे तक मंगला आरती, 4:40 से 6:30 बजे पट बंद, अभिषेक व श्रृंगार आदि, 6:30 बजे श्रृंगार आरती, 7:00 बजे से डी-1 (चेक प्वाइंट) से प्रवेश आरंभ, 7:00 बजे से 9:00 बजे तक दर्शन, 9:00 से 9:05 बजे तक पट बंद, बालभोग, सुबह 9:05 से 11:45 बजे तक दर्शन, 11:45 से 12:00 बजे तक पट बंद, राजभोग लगेगा।

शारदीय नवरात्रि में रामलला के दर्शन के लिए समय में किया गया बदलाव

इसके उपरांत अपराह्न 12:00 बजे भोग आरती, 12:15 बजे डी-1 से प्रवेश बंद, 12:30 बजे तक दर्शन, 12:30 से 1:30 बजे तक पट बंद, शयन, 1:30 बजे से डी-1 से प्रवेश प्रारंभ, 1:30 बजे देव उत्थान, भोग, आरती, 1:35 से सायं 4:00 बजे तक दर्शन होगा। फिर 4:05 से 6:45 बजे तक दर्शन, 6:45 से 7:00 बजे तक पट बंद, भोग, रात्रि 7:00 बजे संध्या आरती, 7:00 बजे से 8:30 बजे तक दर्शन, 9:00 बजे डी-वन से प्रवेश बंद होगा। फिर 9:15 से 9:30 बजे तक पट बंद, भोग, 9:30 से 9:45 बजे तक शयन आरती, रात्रि 9:45 बजे से सुबह 4:30 बजे तक मंदिर के पट बंद रहेंगे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

भाषा विश्वविद्यालय में मनाई गांधी और लालबहादुर की जयंती

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी और पंडित लालबहादुर शास्त्री की ...