Breaking News

चौरी चौरा: धूमधाम से मनाई गई पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

गोरखपुर/चौरीचौरा। जनपद के लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता यादव के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धुमधाम से मनाई गयी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर दिया। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है। यह विचार भाजपा के मंडल अध्यकक्ष य़ोगेद्र जायसवाल ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर हुए कार्यक्रम में व्यक्त किए।

नगर पंचायत मुन्डेरा बाजार के कार्यलय पर भी पूर्व चेयरमैन व वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधी ज्योतीप्रकाश गुप्ता व वार्ड के सभी सभासदों ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ओम प्रकाश धर दुबे, सरदार नगर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, चौरी चौरा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल, ब्रहम्पुर मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा, विशुनपुर मटियारा मंडल अध्यक्ष सुग्रीव तिवारी, विष्णु मौर्या, सुशील मौर्या, आनंद राय, किशन निगम, पप्पू प्रजापति, रामदीन निषाद, दूध नाथ निषाद, अरविंद सहानी, रंजन मौर्या, संजय वर्मा, गणेश वर्मा, राधेश्याम यादव, दुर्गेश निषाद, सोनू मौर्या, राजन पांडे, दीपक जयसवाल, राकेश निषाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या और काशी ने लक्ष्य पा लिया है, अब ब्रज की बारी है- योगी

• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, फतेहपुर सीकरी के सांसद ...