Breaking News

चिंतामणि महराज : कीचड़ में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ राज्य का उत्तरी हिस्सा यानी सरगुजा जिला इन दिनों जर्जर और कीचड़ दलदल युक्त सड़कों से जूझ रहा है।  इसी के विरोध में कांग्रेस विधायक, कीचड़ में बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

कीचड़ में बैठकर विरोध प्रदर्शन

सरगुजा जिला छत्तीसगढ़ राज्य का उत्तरी हिस्सा है। यह वह हिस्सा है जो इन दिनों जर्जर और कीचड़ दलदल युक्त सड़कों से जूझ रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस विधायक चिंतामणि महराज, कीचड़ में बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनके साथ में कुछ कार्यकर्ता भी कीचड़ में बैठ गए, जिसमें कुछ महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। अंबिकापुर जिले में प्रतापपुर मार्ग बारिश के मौसम में दलदल में तब्दील हो गया है।

प्रतापपुर मार्ग में बारिश के मौसम में स्थानीय लोगों के लिए आावागमन बेहद कठिन हो गया है। विधायक जब कीचड़ में विरोध के लिए बैठे तो उनकी धोती व अन्य कपड़े कीचड़ से लथपथ हो गए थे। इस घटना की जानकारी जैसे ही सी0जी0डी0सी0 के अधिकारियों को मिली तो वे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।

त्वरित निर्माण का आश्वासन

सी0जी0डी0सी0 के अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो विधायक ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। मामला बढ़ा तो प्रशासन के अन्य आला अधिकारी भी पहुंचे। बाद में एसडीएम अजय त्रिपाठी ने तत्काल सड़क निर्माण का आश्वासन दिया और सी0जी0आर0डी0सी0 के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी मंडी ने निकाला तोड़, अब नहीं होगे ओटीपी स्कैम, जानें क्या है adapID?

भारत में आए दिन लोग ओटीपी स्कैम के शिकार हो रहे हैं। हर दिन लोगों ...