Breaking News

इन दिनों फिल्म वंश की शूटिंग में व्यस्त हैं सिने स्टार सी.पी. भट्ट

एक बाद एक कईयो सुपरहिट फिल्मो में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके सिने स्टार सी.पी. भट्ट इन दिनों निर्देशक राज किशोर प्रसाद राजू जी के निर्देशन में बन रही फिल्म वंश की शूटिंग में व्यस्त हैं।

फिल्म में अभिनेता गौरव झा और फेयर लवलि फेम अभिनेत्री ऋतु सिंह के साथ सिने स्टार सी.पी. भट्ट, अवधेश मिश्रा भी मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। इनके साथ ही साथ आशुतोष मिश्रा, पलक तिवारी, शीतल, अनूप अरोड़ा, ज्ञान आर्य भी अहम किरदार करते नजर आएंगी।

फिल्म के मुख्य अभिनेता गौरव झा की माने तो अभिनेता सी.पी. भट्ट के साथ काम करना वाकई में एक अच्छी अनुभूति है क्योंकि एक तरफ अभिनेता सी.पी. भट्ट के पास लगभग 250 से ज्यादा फिल्मो का अनुभव है तो दूसरी तरफ उनका व्यक्तित्व जो कमाल का हैं। फिल्म में अभिनेता सी.पी. भट्ट के कैरेक्टर के बारे में अभिनेता गौरव झा ने बताया की इस फिल्म में उनका किरदार अहम हैं। हम अभिनेता सी.पी. भट्ट को एक नये और अनोखे अवतार में पेश करेंगे जो लोगों को पसंद आएगा।

अभिनेता सी.पी. भट्ट के पीआरओ आर्यन पांडे की माने तो अभिनेता सी.पी. भट्ट इन्डस्ट्री के लकी कबूतर कहे जाते हैं क्योंकि एक बाद एक सुपरहिट फिल्में देना अभिनेता सी.पी. भट्ट ने सालो से करते आ रहे हैं। खास बात ये भी है की अभिनेता सी.पी. भट्ट और अभिनेत्री ऋतु सिंह एक साथ बैक टू बैक कई फिल्में लगातार करती आ रही है। इससे पहले हाल ही में अभिनेता सी.पी. भट्ट और अभिनेत्री ऋतु सिंह फिल्म यू.पी 64 की शूटिंग कम्पलीट की है। गौरव झा-ऋतु सिंह स्टारर फिल्म वंश की शूटिंग इन दिनो जौनपुर मे जोर शोर से चल रही है।

पीआरओ आर्यन पांडे से एक खास बातचीत में अभिनेता सी.पी. भट्टने बताया की ये फिल्म काफी बेहतरीन बन रही है जो लोगों को जरूर पसंद आएगी। उन्होने बताया की हर बार की तरह वह इस बार भी एक नये और दमदार कैरेक्टर में नजर उन्होने बताया की वे अपने फिल्मो में अपना सत् प्रतिशत देते हैं जिनका उन्हें परिणाम भी अच्छा मिलता है। उन्होने बताया की ये साल उनके लिए गोल्डन साल साबित होगा क्युकि इस साल उनकी एक से बढ़कर एक फिल्मे सिनेमाघरो में दस्तक देगी।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...