Breaking News

दिल्ली विज्ञान भवन पहुंचे सीएम धामी, मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में लेंगे भाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  नई दिल्ली रवाना हो गए। वह आज शनिवार को नई दिल्ली विज्ञान भवन में मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस भाग लेंगे।

दिल्ली पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है, वो बचा रहे और कानून व्यवस्था बनी रहे, उसके लिए हमने सत्यापन की शुरुआत की है।

इससे पूर्व  को केदारनाथ मंदिर के रावत भीमा शंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उसे आवास पर भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रावल भीमाशंकर लिंग एक मई को भैरवनाथ पूजा में शामिल होकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ आने का न्यौता दिया।

मौके पर सीएम ने भी रावल को तुलसी का पौधा भेंट किया। वहीं आज सीएम दिल्ली में मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों की संयुक्त कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...