Breaking News

CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया विवादित बयान, बोले-राजीव गांधी थे बुजदिल

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एक रैली के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, कि शाहबानो पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को एक बुजदिल प्रधानमंत्री ने सदन में पलट दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिया परंतु सभी जानते हैं कि शाहबानो प्रकरण राजीव गांधी के कार्यकाल में सुर्खियों में रहा था।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के पक्ष में देशव्यापी अभियान के तहत भाजपा विधानसभा स्तर पर रैलियों का आयोजन कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार कालाढूंगी में भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने रैली का आयोजन किया। इस आयोजन में मुख्य वक्ता के तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शामिल हुए।

स्थानीय रामलीला मैदान में हुई रैली में करीब दो हजार लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वामपंथी और अर्बन नक्सल विचारधारा के लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। देश के लोग इनकी असलियत जान चुके हैं। यही वजह है कि समर्थन में आयोजित रैलियों में लोगों की भीड़ जुट रही है। सीएम ने कहा कि यह कानून कुछ छीन नहीं रहा बल्कि दे रहा है। उन लोगों को नागरिकता मिल रही है, जिनका दूसरी जगह शोषण किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार बढ़ रहा है। जिस वजह से तथाकथित धर्मनिरपेक्ष और तथाकथित प्रगतिशील लोगों को पीड़ा हो रही है। इसी क्रम में सीएम ने शाहबानो प्रकरण का जिक्र किया। कार्यक्रम के संयोजक व विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से जो देश गर्त में घुस रहा था उसे पीएम मोदी ने संवारने का काम किया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...