Breaking News

विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में अवध विवि में प्रतियोगिता का आयोजन

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के हिंदी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग तथा क्षेत्रीय भाषा केंद्र और राजभाषा क्रियान्वयन समिति बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के संयुक्त तत्त्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय भाषाओं में क्षेत्रीय विविधता एवं एकता विषयक हिंदी आलेख लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सपा नेता का एलान… महंत राजू दास की जुबान काटने वाले को दूंगा एक लाख का इनाम

इस प्रतियोगिता में आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जिनमें प्रथम पुरस्कार बीए की मौसम कौशल, द्वितीय पुरस्कार परास्नातक हिंदी के श्रीकांत यादव तथा तृतीय पुरस्कार एमएड के सौरभ यादव को चुना गया।

विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में अवध विवि में प्रतियोगिता का आयोजन

वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए अंजू प्रजापति बीएससी भौतिकी और हर्षित सिंह बीए चयनित हुई। इस प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में से कुल 5 प्रतिभागियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया।

जिनमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 2000, द्वितीय पुरस्कार 1500, तृतीय पुरस्कार 1200 तथा दो सांत्वना पुरस्कार 750 की धनराशि 28 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली समिति की छमाही बैठक के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय बैंक ऑफ बड़ौदा में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में बैंक ऑफ बड़ौदा के राजभाषा अधिकारी अम्बरीष वर्मा तथा हिंदी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग तथा क्षेत्रीय भाषा केंद्र के समन्वयक डॉ सुरेंद्र मिश्रा का मार्गदर्शन मिला।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हिंदी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग की डॉ सुमन लाल, अवधी भाषा की डॉ प्रत्याशा मिश्र तथा भोजपुरी भाषा की डॉ स्वाति सिंह शामिल रही। मौके पर अंग्रेजी भाषा विभाग के समन्वयक डॉ डीएन वर्मा तथा डॉ दिव्या वर्मा, डॉ निहारिका सिंह सहित अन्य की मौजूदगी रही।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत लखनऊ में चल रही नियमित फॉगिंग, एंटी लार्वा व नाली सफाई की मुहिम

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Municipal Corporation Lucknow) द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान (Communicable disease control ...