Breaking News

फेसबुक ने बंद किया किसान मुक्ति मोर्चा का पेज, विरोध होने के बाद उठाया ये कदम

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ पूरे देश के किसान संगठन देश की राजधानी नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा किसान आंदोलन पर रविवार को अचानक थम गया था। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा फेसबुक पर बनाए गए किसान एकता मोर्चा के पेज के रविवार देर शाम निष्क्रिय कर दिया गया। हालांकि, किसानों के विरोध जताने के बाद फेसबुक पेज दोबारा बहाल हो गया है।

दरअसल, किसान आंदोलन को लेकर इंटरनेट पर फैलाई जा रही अफवाहों पर अपना पक्ष रखने और आंदोलन को सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाने के लिए चार दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और स्नैप चैट पर किसान एकता मोर्चा नाम से खाता बनाया था। चार दिन में इस अकाउंट पर लाखों की तादाद में फॉलोअर्स हो गए। इतना ही नहीं कई अकाउंट पर लोगों की पहुंच 12 लाख पार पहुंच गई था।

संयुक्त किसान मोर्चा की रविवार देर शाम प्रेस वार्ता चल रही थी, जिसे फेसबुक पेज पर लाइव किया जा रहा था। मगर प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की आईटी टीम को पता चल कि उनका फेसबुक पेज निष्क्रिय हो गया है। इतना ही नहीं किसान एकता मोर्चा का कहना था कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी अब नहीं चल रहा है। दोनों ही पेज पर मिलाकर कुल 1.50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। हालांकि, अब उनका पेज शुरू हो चुका है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सियाचिन के पास PoK में कर रहा सड़क निर्माण; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

नई दिल्ली: चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का ...