Breaking News

इसरो को बधाई, ये बहुत रोमांचक था; गूगल ने भारत के चंद्रयान-3 अभियान की सफलता विशेष ”डूडल” के साथ मनाई

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। लेकिन इस दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जमीन पर भी एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

YouTube पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के मामले में इसरो ने रिकॉर्ड बना डाला है। अब यूट्यूब प्रमुख ने भी भारतीय स्पेस एजेंसी को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को ‘अविश्वसनीय’ बताया है।

यूट्यूब प्रमुख नील मोहन ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड स्थापित करने वाले इसरो को बधाई दी है। तीन दिन पहले पहले एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में, यूट्यूब इंडिया ने कहा था कि 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग की लाइव स्ट्रीम को 80 लाख (8 मिलियन) से अधिक यूजर्स ने देखा, जिससे यह विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो बन गया। इसने लिखा, ”जिसने हमें आश्चर्यचकित कर दिया: भारत चंद्रमा पर उतरा!” यूट्यूब इंडिया के ट्वीट को क्वोट करते हुए भारतीय मूल के नील मोहन ने लिखा, “यह देखना बहुत रोमांचक था। इसरो की पूरी टीम को बधाई। 8 मिलियन दर्शक अविश्वसनीय है!”

यूट्यूब ने लॉन्च के दिन की 16-सेकंड की क्लिप शेयर की है। इसमें इसरो कंट्रोल रूम का रोमांचक दृश्य दिखाया गया है। पिछले महीने अपनी सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से चंद्रयान-3 लैंडर वर्तमान में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास है। चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने के साथ ही भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई, जिससे वह यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया।

गूगल ने भारत के चंद्रयान-3 अभियान की सफलता विशेष ”डूडल” के साथ मनाई

चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग के अगले दिन सर्च इंजन कंपनी गूगल ने चंद्रयान-3 मिशन की भारत की सफलता को विशेष ‘डूडल’ के साथ मनाया। भारत की इस ऐतिहासिक सफलता पर गूगल ने विशेष ‘डूडल’ जारी किया है और लिखा है, ”चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली लैंडिंग की खुशी”। इस डूडल में गूगल के अंग्रेजी अक्षरों जी, ओ, ओ, जी, एल और ई को टिमटिमाते सितारों के बीच बाहरी अंतरिक्ष में तैरते दिखाया गया है। इसमें दूसरे ‘ओ’ को चांद का रूप दिया गया है। इस डूडल में एक अंतरिक्षयान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करते भी दिखाया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे बेपटरी; कटक में नेरगुंडी के पास हादसा; सात लोग घायल

Cuttack। ओडिशा से रेल हादसे (Railway Accidents) की खबर आ रही है। बताया जा रहा ...