Breaking News

कांग्रेस पर उनके नेता ने लगाए Serious आरोप,छोड़ी कांग्रेस

बिहार। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कांग्रेस पर Serious आरोप लगाये हैं। इसी के साथ पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी की अगवाई में कांग्रेस के कुल छह एमएलसी में से चार एमएलसी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। बता दें कि जिन एमएलसी ने पार्टी छोड़ी है। उनमें अशोक चौधरी के अलावा दिलीप चैधरी रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर के नाम शामिल हैं। अशोक चैधरी गुट ने बुधवार शाम विधान परिषद के उपसभापति हारुन रशीद को अर्जी देकर सदन में अलग गुट के रूप में मान्यता देने की अपील की।

बिहार कांग्रेस के प्रभारी पर Serious आरोप

इस Serious आरोप बात के सार्वजनिक होने के साथ ही बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने चारों नेताओं अशोक चौधरी, दिलीप चौधरी, रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी छोड़ने के बाद अशोक चैधरी ने कांग्रेस के महामंत्री और बिहार प्रभारी सी पी जोशी पर बिहार कांग्रेस को तितर-बितर करने का सीधा आरोप लगाया। अशोक चैधरी ने कहा कि राहुल गांधी के नजदीकी होने का गलत फायदा उठाकर हमारे खिलाफ षडयंत्र रचा। एक व्यक्ति विशेष (कौकब) को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश में पूरी पार्टी को तितर-बितर कर दिया। चौधरी जेडीयू से जुड़ने के बाद अब सीएम नीतीश कुमार को बिहार के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक बता रहे हैं और भविष्य के लिए कांग्रेस को चेतावनी भी दे रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

‘तेजस MK1ए सीरीज का पहला विमान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया’; बंगलूरू में पहली सफल उड़ान

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एमके1ए सीरीज का पहला विमान ...