Breaking News

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान में योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का शुभारंभ किया था। वस्तुतः इसके माध्यम से राष्ट्र की सांस्कृतिक एकता का भाव जागृत करना था। भारत सदैव सांस्कृतिक रूप में एक रहा है। जबकि संस्कृति में अनेक प्रकार की विविधता है। लेकिन इसका मूल तत्व एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से भी एक भारत श्रेष्ठ भारत का विचार व्यक्त करते है। इसमें सभी के योगदान का आह्वान भी करते है।

UP की समृद्ध विरासत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अभियान में सहभागी रहे है। इसके दृष्टिगत उन्होंने तीर्थाटन व पर्यटन विकास की दिशा में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है। वह अन्य प्रदेशों की यात्रा के दौरान भी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक ऐतिहासिक प्राकृतिक धरोहर का उल्लेख करते है। लोगों को यहां आने का आमंत्रण देते है। यह विचार एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुरूप है। भ्रमण पर निकले आंध्र प्रदेश के वनवासी बच्चों का योगी आदित्यनाथ ने उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि हिमालयन एक्सपेडीशन पर निकले इन बच्चों का यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्पना से प्रेरित है। अपनी इस यात्रा के दौरान इन आदिवासी बच्चों को भारत के विभिन्न क्षेत्रों के सम्बन्ध में वास्तविक जानकारी प्राप्त होगी। वे विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों को देखेंगर। इन बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इसकी विशालता का साक्षात अनुभव भी होगा।

सरकार देगी सहायता

मुख्यमंत्री ने इन आदिवासी बच्चों द्वारा इस अभियान पर निकलने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने इस दल को उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान रहने खाने से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने दल में शामिल तीन बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये। इन बच्चों की साइकिलें खराब हो गई थीं। यह सभी आदिवासी बच्चे आन्ध्र प्रदेश के प्रकाशम जनपद के निवासी हैं। इन्होंने विगत 06 फरवरी, 2021 को अपने जनपद से यह अभियान शुरू किया था। यह दल नागार्जुन सागर,हैदराबाद, नागपुर,मैहरदेवी सतना, वाराणसी,प्रयागराज, अयोध्या होते हुए बद्रीनाथ जा रहा है।

इस दल में कुल बीस बच्चे हैं, जिनका नेतृत्व कालिदासू द्वारा किया जा रहा है। यह अपनी यात्रा साइकिल के साथ साथ दौड़कर पूरी कर रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...