Breaking News

14 हजार से अधिक हुई देश में कोरोना के मरीजों की संख्या, अब तक 480 की मौत

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शनिवार की सुबह तक कोरोना के मरीजों की संख्या 14 हजार के आंकड़े को पार कर गई। जहां कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14378 हो गई तो वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 480 पहुंच गई है। जबकि 1991 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। हालांकि अभी भी महाराष्ट्र अन्य राज्यों के मामले में सबसे आगे चल रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र में अभी तक कोरोना के 3200 से अधिक केस सामने आए हैं। इनमें मुंबई में मरीजों की तादाद 2 हजार के पार है। इस बीच मुंबई में इंडियन नेवी के जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। INS आंग्रे के 25 से ज्यादा नौसैनिकों का टेस्ट किया गया है। सभी को मुंबई में स्थित नेवी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मेडिकल चेकअप के बाद 1 लाख से अधिक प्रवासी गन्ना श्रमिकों को अपने गाँव वापस जाने की अनुमति दी है। उनकी यात्रा और भोजन आदि की सारी व्यवस्था चीनी कारखाने के मालिकों द्वारा की जाएगी।

वहीं, दिल्ली में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 1700 के पार जा चुकी है। वहीं लॉकडाउन के बीच कोटा में फंसे छात्रों को लेकर यूपी के लिए 100 बसें शुक्रवार रात को रवाना हुईं। वहीं, 152 बसें और तैयार हैं, जो आज सुबह 10:30 बजे रवाना होंगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टियों से तोड़े 80 हजार नेता, एक लाख का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न रणनीतियां तैयार की है, ...