Breaking News

दिल्ली : 50 वर्षीय आदमी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आप विधायक पर लगाया ये आरोप

दिल्ली के देवली इलाके में एक 50 वर्षीय डॉक्टर ने अपने मकान की छत पर रस्सी के सहारे आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मृतक के घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने देवली से आम आदमी पार्टी केे विधायक प्रकाश जरवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

खबरों के मुताबिक मृतक को लगातार धमकियां मिल रही थी, जिससे वो काफी परेशान था। मृतक की पहचान डॉ. राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। वह दुर्गा विहार में अपना क्लिनिक चलाता था। साथ है वो कॉन्ट्रैक्ट पर पानी का टैंकर भी लगाता था।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर ने कई सालों से दिल्ली जल बोर्ड में कॉन्ट्रैक्ट पर कई टैंकर लगा रखे थे, जिसे स्थानीय विधायक ने हटवा दिया था। विधायक पर आरोप है कि वो इसकी एवज में डॉक्टर से मोटी रकम की मांग कर रहा था।

डॉक्टर के रकम न देने पर विधायक ने उनके टैंकरों को दिल्ली जल बोर्ड से हटवा दिया। इतना है नहीं विधायक पर ये भी आरोप है कि उसने डॉक्टर का कई लाख का बिल भी रुकवा दिया था, जिससे हताश और परेशान होकर डॉक्टर ने छत से लटक कर खुदकुशी कर ली।

About Aditya Jaiswal

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...