Breaking News

श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत पोशाक कार्यक्रम का आयोजन

• अवध विवि के छात्रों ने प्रभु श्रीराम के साथ अन्य चरित्रों की निभाई भूमिका

अयोध्या। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने के उपलक्ष्य में डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अन्तर्गत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाया गया। विश्वविद्यालय की कुुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में शुक्रवार को फैशन डिजाइनिंग एवं गवर्नमेंट टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं द्वारा गुप्तार घाट पर पोशाक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत पोशाक कार्यक्रम का आयोजन

जिसमें श्रीराम की भूमिका में मेहजबी बानो, सीता के रूप में आकृति श्रीवास्तव, लक्ष्मण के स्वरूप में गरिमा तिवारी, हनुमान की भूमिका शिवानी, रावण के रूप में सादिया रिजवी तथा सहयोगी में समृद्धि रस्तोगी, संस्कृति मिश्रा रही।

👉सांसद लल्लू सिंह की अनुज वधू का निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा रहा तांता

कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रौढ़ एवं सतत शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ सुरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने के उपलक्ष्य में समस्त शिक्षण संस्थानों में शासन के निर्देश पर 9 से 10 फरवरी तक भारत अंतरिक्ष सप्ताह के अन्तर्गत श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव मनाया जा रहा है।

श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के तहत पोशाक कार्यक्रम का आयोजन

इसी क्रम में विभागीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की देखरेख में विनीता पटेल, शालिनी पांडे, रत्नेश यादव ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं मेकअप, वेशभूषा स्वरूप प्रदान किया। इसमें पात्रों के मेकअप के लिये मॉनसून सैलून की साक्षी मोटवानी बजाज ने स्पॉन्सर किया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: वाणिज्य विभाग में होली मिलन समारोह ‘रंगशिला’ का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग (Commerce Department) में शुक्रवार को होली मिलन समारोह ‘रंगशिला’ ...