Breaking News

MLA Aditi Singh ने राहुल गांधी से शादी की खबर को किया खारिज, जाने…

MLA Aditi Singh ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से शादी की खबरों को लेकर फैलाई जा रही खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी की खबर गलत है ऐसी अफवाहों को केवल हवा दी जा रही है। जिससे वह काफी परेशान हैं। दरअसल रायबरेली की सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के साथ पिछले दिनों राहुल गांधी की तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था। इसके साथ यह भी कहा जा रहा था कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और विधायक अदिति सिंह जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

https://twitter.com/AditiSinghINC/status/992975522526216192

MLA Aditi Singh, राहुल गांधी राखी वाले भाई

कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि राहुल गांधी उनके राखी वाले भाई हैं। उन्होंने आगे लिखते हुए कहा कि मैं कल से बहुत परेशान हूं। सोशल मीडिया पर मेरी और राहुल गांधी जी की शादी को लेकर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है। यह अफवाह मात्र है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके बीच काफी पुराने पारिवारिक संबंध हैं। लेकिन जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह पारिवारिक मुलाकातों का हिस्सा मात्र हैं।

2017 में रायबरेली सदर सीट से शुरू किया राजनीतिक सफर

अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक सफर वर्ष 2017 में कांग्रेस के टिकट पर शुरू किया था। उनके पिता काफी पहले पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह प्रियंका गांधी वाड्रा की भी करीबी रही हैं। अदिति ने अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2017 में अपने पहले चुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी को 90 हजार वोटों से हराया था।

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...