Breaking News

उत्तराखंड के इस जिले में नहीं कम हो रही आपराधिक घटनाएं, 2021 के आकड़ों ने बेटियों की बढ़ाई चिंता

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। तराई से लेकर पहाड़ तक बेटियों के साथ घटनाएं हो रही हैं। कुमाऊं के हर जिले में साल-दर-साल बेटियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म जैसे अपराध बढ़ रहे हैं।

2020 में यह आंकड़ा बढ़ कर 173 तक पहुंच गया। जबकि 2021 में तो जनवरी से अगस्त तक महज आठ माह के भीतर ही 197 मामले सामने आ चुके हैं। इससे साफ है कि कुमाऊं में बेटियों की सुरक्षा खतरे में हैं।

साल 2021 की बात की जाए तो बीते सालों की तुलना में महज आठ माह के भीतर ही 20 फीसदी के करीब आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। जनवरी से अक्तूबर माह तक कुमाऊं भर में 197 पॉक्सो के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

जिलावार मुकदमे
जिला 2019 2020 2021

यूएस नगर 101 100 101
नैनीताल 33 43 53
अल्मोड़ा 02 02 13
बागेश्वर 06 11 06
चम्पावत 10 07 05
पिथौरागढ़ 11 10 19

अब शत प्रतिशत घटनाओं को दर्ज किया जा रहा है। इससे आंकड़ा बढ़ रहा है। महिला अपराध की रोकथाम के लिए मिशन गौरा शक्ति चलाया जाएगा। जिसमें बालिकाओं, महिलाओं को खुद की सुरक्षा करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

About News Room lko

Check Also

हम नक्सलवाद के सामने घुटने नहीं टेकते, नेस्तनाबूद कर देते हैं- योगी आदित्यनाथ

• योगी आदित्यनाथ ने कोरबा में जनसभा को किया संबोधित • कहा- कांग्रेस का नक्सलवाद ...