प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं। यही वजह है कि इस समय उन्हें अपनी सेहत के साथ खान-पान का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
नींबू का रस-
चेहरे से पिगमेंटेशन और काले धब्बे दूर करने के लिए नींबू का रस लगाएं। ये त्वचा में मेलेनिन की मात्रा को बढ़ने से रोकता हैं। इस उपाय को करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच नींबू के रस के साथ 2 चम्मच पानी मिलाकर 5 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
प्याज का रस-
पिंगमेंटेशन दूर करने के लिए प्याज का रस चेहरे पर लगाने के लिए उसे सबसे पहले कद्दूकस कर लें। उसके बाद प्याज के रस को चेहरे पर 5 मिनट तक लगाकर रखने के बाद चेहरा नॉर्मल पानी से धो लें।
टमाटर का रस-
टमाटर का रस चेहरे पर लगाने से पिंगमेंटेशन दूर होने के साथ चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है। दरअसल, टमाटर में मौजूद लाइकोपीन दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले टमाटर को कद्दूकस करके इसका रस निकालकर चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
गर्भावस्था के समय एक समस्या जो ज्यादातर महिलाओं के लिए परेशानी की वजह बनती है, वो है चेहरे पर काले धब्बों और झाइयों का होना। कई बार ये परेशानी सूरज की हानिकारक किरणों और शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के असंतुलन के कारण भी होने लगती है।