Breaking News

‘बंगाल में गुंडे राज कर रहे और लोग डर रहे’, ममता बनर्जी पर राजनाथ सिंह ने जमकर निशाना साधा

मुर्शिदाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं।

‘कर्नाटक की स्थिति पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसी’, भाजपा ने किया राज्यव्यापी प्रदर्शन का एलान

'बंगाल में गुंडे राज कर रहे और लोग डर रहे', ममता बनर्जी पर राजनाथ सिंह ने जमकर निशाना साधा

पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल

राजनाथ सिंह बंगाल के मुर्शिदाबाद में पहुंचे हुए थे। वह मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार के तहत पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है।

उन्होंने यह भी कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों पर दुनिया भर के लोग शर्मिंदा हैं। गौरतलब है, तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं पर महिलाओं पर यौन अत्याचार करने और उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में आदिवासियों समेत ग्रामीणों की जमीन हड़पने का आरोप है।

राहुल ने साझा किया ट्रेन के टॉयलेट में सफर करते यात्रियों का वीडियो, मोदी सरकार पर लगाए ये आरोप

यहां गुंडे राज कर रहे

सिंह ने दावा किया, ‘यहां गुंडे राज कर रहे हैं और लोग डरे हुए हैं।’ उन्होंने आगे कहा ममता दीदी मुख्यमंत्री बन गई। यहां आराजकजता का माहौल बना हुआ है। गुंडे बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। देश में पश्चिम बंगाल अपने अपराध के लिए जानी जा रही है और सांप्रदायिकता के लिए जानी जा रही है।’

संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार

उन्होंने कहा, ‘यहां एक महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। यहां ईडी और सीबीआई जांच के लिए आते हैं तो उनके ऊपर गुंडे हमले करते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।’

उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को जीताइए, फिर देखते हैं की किसमें दम होगा संदेशखाली जैसी घटनाओं को अंजाम देने की। राजनाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां सुनिए वहीं घोटाला होता है। ममता दीदी आपके नाम में ही ममता है तो आपको जनता का दुख-दर्द क्यों नहीं दिखाई देता है।

About News Desk (P)

Check Also

यूपी में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती से जुड़ा नया अपडेट… नए कानून के तहत होंगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश में 60,244 पदों पर सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 ...