Breaking News

दिन दहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, बैंक के सुविधा ग्राहक केन्द्र का कर्मचारी घायल

चंदौली। दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के सुविधा ग्राहक केंद्र के कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारकर लहूलुहान कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा ब्लॉक के फगुनिया गांव स्थित चंदौली सकलडीहा मार्ग पर सुविधा ग्राहक केंद्र पर मौजूद जितेंद्र कुमार को अपराधियों ने लूट की नीयत से गोली मार दी और सकलडीहा की तरफ फरार हो गए।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल जिला हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ग्राहक सेवा केंद्र को सुबह खोला जा रहा था तभी पल्सर सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।

रिपोर्ट-अमित कुशवाहा

About reporter

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...