Breaking News

बिधूना में रात भर से गायब युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप 

बिधूना/औरैया। बेला क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ पर लटका मिला। युवक शनिवार की देर शाम शौच के लिए निकला था और तभी से गायब था। परिजनों ने हत्या की बात कहकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर एसपी चारु निगम व सीओ अशोक कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बिधूना में रात भर से गायब युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप 
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेला थाने के गांव सूनी खेड़ा निवासी राजेश सिंह चौहान दिल्ली की कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका दूसरे नंबर का बेटा 19 वर्षीय सत्यम फरीदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह बीती चार सितंबर को घर के लिए निकला था और घर नही आया। उसने मां को फोन करके घर न आने की बात कही। इसके बाद उसे संपर्क टूट गया, तो पिता ने तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसके बाद मैनपुरी के भोगांव निवासी ने एक महिला के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला सत्यम के गांव की रहने वाली थी।
बिधूना में रात भर से गायब युवक का शव फंदे पर लटकता मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप 
बताया कि इटावा जिले के  थाना भरथना पुलिस ने सत्यम को महिला के साथ पकड़ लिया। जिस पर दोनों पक्षों में समझौता के बाद 14 सितंबर को सत्यम को छोड़ दिया गया और वह गांव आ गया। शनिवार की शाम वह शौच क्रिया के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात में ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल सर्विलांस पर लगाया।
थाना भरथना पुलिस
रविवार की सुबह जल निगम की पाइप लाईन बिछा रहे मजदूरों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर सत्यम का शव फांसी पर लटका देखा तो सूचना दी। रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव थाने ले आई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। एसपी चारु निगम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया।
थाना भरथना पुलिस
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने शक के आधार पर दबिश देकर गांव के तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी चारु निगम ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा और जांच कर कार्रवाई की जायेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...