Breaking News

24 दिन से लापता महिला का शव खेत में मिला , मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंक टीम

ग्रेटर नोएडा केडेयरी कामबक्सपुर गांव में शुक्रवार सुबह 24 दिन से लापता महिला का शव खेत में दबा मिला। खेत में कुत्तों द्वारा मिट्टी खोदने से मामले का खुलासा हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वहां से बरामद चीजों को कब्जे में ले लिया।

तुस्याना गांव निवासी हरिओम ने अपनी बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेयरी कामबक्सपुर के जोगिंदर के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए सरिता को परेशान करता था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष में समझौता हो जाता था।

जोगिंदर ने 9 मार्च को नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी पत्नी सरिता 8 मार्च से गायब है। जब इसकी जानकारी सरिता के मायके वालों को मिली तो वे बेटी की ससुराल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी और आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने हत्या कर उसका शव गायब कर दिया है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

ससुराल वाले भागे : सरिता का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद उसके ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप : परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कहा था कि उन्हें अनहोनी की आशंका लग रही है। इसके बावजूद पुलिस उसके चरित्र का वर्णन करती रही। नॉलेज पार्क थाने में सुबह से शाम तक बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी।

बताया जाता है कि ग्रामीण देवेंद्र शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे खेत पर गया था। वहां पानी की टंकी के पास कुछ कुत्ते मिट्टी खोद रहे थे। उन्होंने कुत्तों को भगाया तो मिट्टी में शव दबा हुआ था। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच ग्रामीण और सरिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान सरिता के रूप में की। इस मामले में अब हत्या का केस दर्ज किया गया है।

 

About News Room lko

Check Also

‘PM के लिए अतिक्रमण हट सकते हैं तो आम आदमी के लिए क्यों नहीं’, राज्य सरकार और BMC को फटकार

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सड़कों और फुटपाथ को लेकर राज्य सरकार और बीएमसी को ...