Breaking News

हिन्दू महासभा फर्रूखाबाद व विद्यार्थी सभा बलिया के अध्यक्ष घोषित

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने आज शैलेन्द्र सिंह राठौर को फर्रूखाबाद जनपद का जिलाध्यक्ष एवं संगठन के अनुषंगी हिन्दू विद्यार्थी सभा, बलिया के जिलाध्यक्ष सुशांत सिंह को बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय सचिव के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की सहमति से शैलेन्द्र सिंह राठौर को फर्रूखाबाद जिले का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं दूसरी ओर हिन्दू विद्यार्थी सभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंषुमान त्रिवेदी ने बलिया जिले की विद्यार्थी सभा की जिम्मेदारी सुशांत सिंह को दी गयी है। इन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने भरोसा जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने जिलों में हिन्दू महासभा की नीतियों के साथ संगठन को मजबूत करने में तत्पर रहेगें और यथाशीघ्र अपने-अपने जिले कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

स्टेडियम निर्माण से विवि मे खेलकूद की गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा: क्रीड़ा सचिव

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) के ...