Breaking News

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला अखिलेश यादव का साथ, कहा भाजपा की नकारात्मक राजनीति

दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार के अध्यादेश के सवाल पर केजरीवाल को अब अखिलेश का साथ मिल गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुलकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ आ गए हैं।

उत्तर प्रदेश में बांदा में बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, 4 लोगो की हुई मौत

उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर उसकी करारी हार होगी, इसीलिए जनता से पहले ही बदला ले रही है। अध्यादेश के नाम पर ये जनादेश की हत्या है।

अरिवंद केजरीवाल इस लड़ाई में पूरे विपक्ष से सहयोग मांग रहे हैं और इस अध्यादेश को रोकने के लिए राज्यसभा में इसका विरोध करने की बात भी कही है। सपा के इस रुख से निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी व सपा नजदीक आ सकती हैं।

अखिलेश यादव कहा, दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है और लोकतांत्रिक-अन्याय का भी। अखिलेश ने इस संबंध में ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।

About News Room lko

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...