Breaking News

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अब रात के वक्त भी होने लगा गर्मी का ऐहसास, चार दिन में पारा 40 के होगा पार

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में अब रात के वक्त भी गर्मी का ऐहसास होने लगा है। गुरुवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम सामान्य रहा। आसमान साफ रहने की वजह से उम्मीद है कि आज भी दिन के वक्त तेज धूप रहेगी और मौसम गर्म बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इधर राजधानी में तेजी से गर्मी बढ़ने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। यानि अब दिल्ली वालों को गर्मी के फुल टॉर्चर के लिए तैयार रहना चाहिए। वहीं, अब रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह हल्के बादल छाए रहे। सफदरजंग, पालम, लोधी रोड जैसे मौसम केन्द्रों में हल्की बूंदाबांदी भी रिकॉर्ड की गई है।

अनुमान जताया गया है कि 14 अप्रैल को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 39 डिग्री पर पहुंच जाएगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। इसके बाद 16 से 18 अप्रैल तक अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रह सकता है। जाहिर है आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है।

इसके बावजूद गर्मी के तेवर ढीले नहीं पड़े। बादलों के हटने के साथ ही तेज धूप निकल आई। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हालांकि, मंगलवार के न्यूनतम तापमान से तुलना करें तो इसमें पांच डिग्री से अधिक का इजाफा हुआ है।

About News Room lko

Check Also

क्यों वंदे भारत-गतिमान एक्सप्रेस की स्पीड होने जा रही कम? इस वजह से रेलवे ले रहा ये फैसला

नई दिल्ली। देश में वंदे भारत और गतिमान एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें अपनी तेज रफ्तार ...