Breaking News

अगली पीढ़ी की खुशहाली के लिए गठबंधन को जिताएं : Dimple Yadav

लखनऊ। सपा-बसपा और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी पूनम सिन्हा का आज शहर में शानदार रोड-शो सम्पन्न हुआ। समाजवादी रथ पर उनके साथ सांसद डिम्पल यादव और श्रीमती सिन्हा की सुपुत्री अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी रोड-शो में शामिल रही।

रोड-शो शाम 4ः00 बजे जीपीओ हजरतगंज से प्रारम्भ होकर कैपिटल चौराहा होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग कोतवाली,कैसरबाग बस अड्डा, अमीनाबाद रोड, अमीनाबाद चौराहा, महिला कालेज, मौलवीगंज, रकाबगंज होते हुए हाजी साहब लड्डू चौराहा नक्खास बाजार, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक से कोनेश्वर चौराहा होते हुए घंटाघर, हुसैनाबाद में समाप्त हुआ।

नौजवान सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए

राजधानी में समाजवादी रथ जिस रास्ते से होकर गुजरा हजारों की संख्या में सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा लोगों ने अपने अपने घरों की छतों और बाल्कनी में खड़े होकर फूल बरसाए। जनता का सांसद डिम्पल यादव, पूनम सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा ने भी हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर जहां बुजुर्ग महिलाओं ने श्रीमती सिन्हा को जीत का आशीर्वाद दिया। वहीं हजारों की संख्या में खड़े नौजवान सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखे।

नोटबंदी-जीएसटी ने लोगों की जिंदगी नरक

कैपिटल चौराहे पर एकत्र जनसमूह को सांसद डिम्पल यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उनको अब याद भी नहीं किया जा सकता है। जनता की परेशानियां बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी ने लोगों की जिंदगी नरक बना दी है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बबार्द कर दिया गया। उन्होंने जनता से अपील किया कि वह 6 मई 2019 को साइकिल निशान वाला बटन दबाए ताकि अगली पीढ़ी खुशहाली में जी सके। नए भारत का निर्माण तभी होगा जब हम आप नया प्रधानमंत्री चुनेंगे।

“माँ” लखनऊवासियों का रखेंगी ख्याल – सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वो अपनी मां पूनम सिन्हा के समर्थन में लखनऊ आई हैं। उन्होंने कहा, मेरी मां ने बहुत बहादुरी का कदम उठाया है। मेरी मां हम सबका बहुत ख्याल रखती हैं, वैसे ही वे आप सब लखनऊवासियों का भी ख्याल रखेंगी। सोनाक्षी ने कहा कि वे अपनी मां की बेटी बनकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करती हैं।

About Samar Saleel

Check Also

अखिलेश-डिंपल दोनों ने उपचुनाव से शुरू की सियासी पारी, पति-पत्नी के नाम है अनोखा रिकॉर्ड

कन्नौज: अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव की गवाह रही इत्रनगरी दो बार उपचुनाव की ...