भाजपा की चुनावी रणनीति में सरकार की उपलब्धियों पर पूरा फोकस है। उसका दावा है कि पांच वर्ष में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए है। इसके मुकाबले सपा बसपा के दस वर्ष बहुत पीछे छूट गए है। इसलिए विपक्षी पार्टियां अपने कार्यकाल की बातों से बचने का प्रयास कर रही है। वस्तुतः उनके कार्यकाल की चर्चा भाजपा ही कर रही है। उसके अनुसार पहले कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हुआ करती थी। योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्था को सुधार दिया है। उत्तर प्रदेश के लोग पुराने दिनों की वापसी नहीं चाहते है।
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोला। कहा कि दूसरे चरण के मतदान में भाजपा की विजय यात्रा आगे बढ़ेगी। मतदान के पहले चरण में भी भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह दिखाई दिया था। इसमें विपक्ष के समीकरण बेअसर हो गए था।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अराजकता, अपराध, गुंडाराज और मफियाराज के ब्रांड एंबेसडर बनाए थे। जो चरण दर चरण बाहर निकल रहे हैं। प्रदेश की जनता ने इन गुंडों से डरने की बजाय इनको डराने वाली सरकार को दोबारा चुनने का मन बना लिया है। मतदाता सुशासन के मंत्र को लेकर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प को चरितार्थ करने वाली सरकार को चुनेंगे। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इन दलों का कोई भी बडा नेता आज तक भगवान राम के दर्शन के लिए नहीं गया है क्योंकि उन्हें वोट बैंक का खतरा है।
पांच साल में ही ग्यारह लाख करोड की अर्थव्यवस्था बाइस लाख करोड की हो गई है। पांच साल पूर्व जो बेरोजगारी दर सत्रह प्रतिशत थी वह पांच साल में करीब साढ़े चार प्रतिशत ही रह गई है। आज भाजपा ने अगले पांच साल के लिए अपने संकल्प घोषित कर दिए है। आने वाले पांच साल में यूपी के माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिकतम इन्फ्रास्ट्रक्चर से युक्त किया जाएगा। यह बदलाव भाजपा की सरकार लाती है। इसके विपरीत विपक्ष की सरकारें के आने पर माफिया, वसूली की पर्ची तथा समाज को जाति और सम्प्रदाय में विभाजित करने जैसे काम होते है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है। राशन का वितरण हुआ है तो हिन्दू मुसलमान सिख इसाई अगडा पिछडा दलित सभी को बराबर से दिया है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ है।
सरकार ने किसान को सम्मान निधि दी है। घर-घर नल से पीने का पानी पहुचाया जा रहा है। गांव से लेकर शहर तक भरपूर बिजली आ रही है। महिला सम्मान की रक्षा के लिए हर घर में शौचालय बनवाया गया है। गरीबों को मकान ,गैस का कनेक्शन दिया है। संकल्प पत्र में यह कहा हैं कि जिन्हें गैस का चूल्हा दिया है उन्हें होली- दिवाली में फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगा। साठ साल से अधिक की महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री होगी। आने वाले समय में किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री मिलेगी। इंटर पास करने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी फ्री मिलेगी। हर घर में एक नौजवान को नौकरी दी जाएगी। सपा-बसपा कांग्रेस पुरानी पेंशन के नाम पर लोगों को भडका रही है। सपा शासन काल मे स्वयं सैप ही नई पेंशन लाई थी वह वोट के लिए पुरानी पेंशन लाने का झूठा वादा कर रही है। वर्तमान भाजपा सरकार नई पेंशन की कमियों को दूर कर रही है।
पुरानी पेंशन के जो बेहतर विकल्प है उन्हें नई पेंशन योजना में शामिल कर रही है सपा सरकार ने पिछले शासनकाल में साढ़े दस हजार करोड रुपए का सरकारी अंशदान नई पेंशन का जमा ही नहीं किया था।
जिसे के बीजेपी सरकार आने पर जमा किया गया। जो समाजवादी पिछली सरकार में बिजली नहीं दे पाए और प्रदेश के लोगों को अंधेरे में रखा वे फ्री बिजली की बात कर रहे है।भाजपा सरकार ने करीब पैंतालीस लाख गरीबों को मकान देने को काम किया है।