Breaking News

डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्तिः प्रो आशुतोष सिन्हा

• अवध विवि में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के सेमिनार हाॅल में कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के निर्देशन में कला एवं मानविकी सकायाध्यक्ष प्रो आशुतोष सिन्हा ने डाॅ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी डाॅ अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्तिः प्रो आशुतोष सिन्हा

इस अवसर पर प्रो आशुतोष ने कहा कि डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्ति रहे है। उनकी सामाजिक न्याय की प्रतिबद्धता पूरी दुनिया में सराही जाती है। डाॅ अम्बेडकर ने भारत को ऐसे लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया जो आज भी सम्पूर्ण विश्व के लिए मिसाल है। जिसमें सभी के लिए आर्थिक, सामाजिक एवं राजनैतिक न्याय की व्यवस्था है।

👉🏼रायबरेली-अमेठी में गांधी परिवार को कोई रियायत नहीं देगी बसपा, दोनों ही जगह प्रत्याशी तय, घोषणा जल्द

उन्होंने देश की निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। प्रो सिन्हा ने कहा कि आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि भारत के सतत् विकास में अपना शीर्षतम योगदान दे और बाबा साहेब के बताये मार्ग पर चले। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

डीपीआई के जरिये लोगों को सशक्त कर रहा भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली। भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) पर न केवल अपने नागरिकों को सशक्त कर ...