Breaking News

विपक्ष को एक मंच पर देख भाजपा की उड़ी नींद : डाॅ0 मसूद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि विपक्षी दलों के एक मंच पर आने और भाजपा की कार्यशैली की कलई खुलने से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नींद उड़ गयी है। विपक्षी दलों के गठबंधन को पीएम मोदी भ्रष्टाचार का गठबंधन कहकर स्वयं अपनी खिल्ली उड़ने का काम कर रहे है। क्योंकि भाजपा जब विपक्ष में थी तो उसने भी गठबंधन किया था। उसी गठबंधन के लोग इनकी कार्यशैली के चलते ही एक-एक करके भाजपा का साथ छोड़ रहे हैं। जिससे स्पष्ट होता है कि इन्होंने स्वयं भ्रष्टाचार करने के लिए गठबंधन बनाया था।

गठबंधन ने सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेकने के लिए

डाॅ0 अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा तक भाजपा के वे सभी घटक दल साथ छोड़ जायेंगे जो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं। हमारे सम्पूर्ण गठबंधन ने सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेकने के लिए निःस्वार्थ भाव से कदम बढाया है। क्योंकि भाजपा सरकारों ने देशके किसानों, मजदूरों और कामगारों के साथ साथ बेरोजगार नवयुवकों को धोखा दिया है। किसानों की जितनी आत्महत्याएं भाजपा शासन में हुयी उतनी देष के इतिहास में कभी नहीं हुयी। नोटबंदी के समय हजारों कारखाने बंद हो गये जिससे लाखों मजदूर और कामगार बेकार हो गये और अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए काम की तलाश में दर-दर भटकने लगे। बेरोजगार नवयुवकों को दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री बेरोजगारों को पकौड़ा बेचने का पाठ पढा रहे हैं। इस प्रकार देश के कोने कोने में त्राहिमाम त्राहिमाम सुनने को मिल रहा है।

अगली लोकसभा किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता ने गठबंधन को वोट देकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कर लिया है। जिसका प्रमाण उत्तर प्रदेश में विगत 3 लोकसभा और 1 विधान सभा के सम्पन्न हुये उपचुनावों तथा एक माह पूर्व सम्पन्न हुये विधान सभा चुनावों से मिलता है। देश की जनता सम्पूर्ण विपक्षी दलों के गठबंधन से प्रसन्न है क्योंकि उसमें चौ0 चरण सिंह के सपनों का भारत बनने के आसार नजर आ रहे हैं। अगली लोकसभा पूजीपतियों की न होकर किसानों, मजदूरों और बेरोजगारों की होगी।

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...