Breaking News

खाली पेट पिएं ल‍हसुन की चाय, फिर देखे फायदा

अगर आप वेट लॉस के लिए सभी कोशिशें करके हार चुके हैं तो एक बार लहसुन की चाय भी ट्राई करके जरूर देखिए। आयुर्वेद में लहसुन का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के लिए किया जाता है।

लहसुन की चाय असरदार होने के साथ प्रोटीन , कार्बोज 21, विटामिन A, B, C और सल्फ्यूरिक एसिड सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद ऐलीसिन नाम का तत्व एक अच्छा बैक्टीरिया-रोधक और एंटी-ऑक्सीडेंट माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम,सैपोनिन और फ्लैवोनॉइड जैसे पदार्थ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाई जाती है लहसुन की चाय और इसे पीने से सेहत को मिलते हैं क्या फायदे।

वेटलॉस-
अगर आप वेटलॉस के लिए अपने दिन की शुरुआत लहसुन की चाय पीकर करते हैं तो यह आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट और टॉक्सिन निकालकर बॉडी शेप को मैंटेन रखने में मदद करता है। लहसुन में एंटी बायोटिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

फंगल इंफेक्शन-
अगर आपको किसी तरह का फंगल इंफेक्शन है तो इसका सेवन करना न भूलें। इसके अलावा आप लहसुन को पीसकर प्रभावित जगह पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी आराम मिलेगा।

इम्यूनिटी बढ़ाएं-
लहसुन इम्यूनिटी को बूस्ट करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।यह आपके शरीर को बैक्टीरिया और अन्य घातक रोगजनकों से बचाकर आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखते हैं।

हाइपरटेंशन में आराम-
हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसे रोगों से लड़ने में लहसुन बेहद उपयोगी होता है। लहसुन का सेवन करने से पाचन क्रिया को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है। लहसुन की चाय पीने से हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को फायदा होता है।

लहसुन की चाय बनाने का तरीका
लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को उबाल लें। इस पानी में कटा हुआ अदरक और 1 लहसुन की कली डालकर करीब 20 मिनट तक और उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा होने के लिए रख दें। पानी ठंडा होने पर उसे छानकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

दांत दर्द से आराम
दांत में दर्द होने पर आप लहसुन की चाय बनाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से आपको दांत दर्द में आराम मिलेगा। आप चाहें तो दर्द से राहत पाने के लिए इसके तेल को भी दांत पर लगा सकते हैं।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...