Breaking News

यात्री सुविधाओं निरंतर सुधार के चलते पूर्वोत्तर रेलवे यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है। यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप यात्री संख्या में वृद्धि का क्रम जारी हैं। कोविड संक्रमण मे कमी आने पर पूर्वोत्तर रेलवे पर वर्ष 2021-22 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 6.69 करोड़ रही, जो गत वर्ष की तुलना में 316.18 प्रतिशत अधिक है।


पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर वर्ष 2020-21 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 14.81 लाख थी, जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर 2.03 करोड़ हो गयी। यह 1272.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। लखनऊ मंडल पर वर्ष 2020-21 में यात्रियों की कुल संख्या 0.76 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष वर्ष 2021-22 में यात्रियों की कुल संख्या 2.28 करोड़ हुई जिसमें लगभग 201.72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई एवं वाराणसी मंडल पर वर्ष 2020-21 में यात्रियों की कुल संख्या 0.70 करोड़ थी, जिसके सापेक्ष वर्ष 2021-22 में यात्रियों की कुल संख्या 2.38 करोड़ हुई जिसमें लगभग 237.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ट्रैफिक ब्लाॅक के चलते कुछ गाड़ियां 04 से 07 मई तक निरस्त रहेंगी

इसके अलावा, मिली जानकारी के मुताबिक,  पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर गोण्डा जं. पर परिचालनिक सुगमता के लिए कार्य किये जाने के कारण ट्रैफिक ब्लाॅक लिए जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण नियमानुसार रहेगा। 05091/05092 गोण्डा-सीतापुर-गोण्डा अनारक्षित विशेष गाड़ी 04 से 07 मई, तक निरस्त रहेगी। 05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 04 से 07 मई, तक निरस्त रहेगी।

About reporter

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...