Breaking News

केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे देश का किसान आन्दोलित: डाॅ. मसूद अहमद

लखनऊ। किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान आन्दोलन के समर्थन में पूरे उ.प्र. में राष्ट्रीय लोकदल के जिला मुख्यालयों पर केन्द सरकार की सदबुद्वि के लिए राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता द्वारा हवन किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर स्थित चौ. साहब की प्रतिमा के सम्मुख रालोद पदाधिकारियों द्वारा बुद्वि शुद्वि हवन किया गया।

यज्ञ के पश्चात रालोद पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि केन्द्र सरकार की हठधर्मिता के कारण पूरे देश का किसान आन्दोलित है। भीषण ठण्ड के मौसम में सरकार ने इन निहत्थे किसानों पर आंसू गैस तथा वाटर कैनन का भी बलपूर्वक प्रयोग किया लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। कृषि प्रधान देष में इन डबल इंजन की सरकारों द्वारा देश के किसानों का यह ऐतिहासिक अपमान भारतीय लोकतंत्र पर बदनुमा दाग है जिसकी निंदा विश्व पटल पर भी हो रही है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने भी किसानों के समर्थन में कहा कि 19 दिनों से लगातार किसान आन्दोलनरत् है भीषण शीतलहर में अन्नदाता अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है लेकिन सरकार अपने घमण्ड में चूर किसानों की बात नहीं मान रही है। सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए और तीनों कानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी किसान विरोधी सरकार आज तक नहीं आयी है देष का जवान और किसान सरकार को जवाब देने के लिए तैयार बैठा है।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी और महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने चौ. चरण सिंह अमर रहे तथा किसान एकता जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, वसीम हैदर, प्रो। यज्ञदत्त शुक्ल, मनोज सिंह चौहान, इकराम सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, रामदीन भारती जिलाध्यक्ष बेलाप्रताप राजवंशी, हरपाल यादव, अंकुर मिश्रा, शैलेद्र सिंह, रबी अवस्थी, नवनीत कुमार, विश्व कुमार पाल, अमन सोनी, संगीता जयसवाल, अभिषेक कुमार, सनी कनौजिया, रईस अहमद आदि नेताओं ने किसानों के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किये।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...